आधी रात भू-माफिया के घर पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', 15 करोड़ के पेपर और भारी कैश जब्त।
2 राइफल, 2 पिस्टल, 100 कारतूस और 27 लाख कैश... देखकर पुलिस भी रह गई हैरान!
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। छतौनी के बरियारपुर में जमीन कारोबारी राकेश शर्मा के घर देर रात 5 थानों की पुलिस ने एक साथ धावा बोल दिया।
छापेमारी में क्या-क्या मिला? 👇
💰 27 लाख रुपये नकद
4 हथियार (2 राइफल, 2 पिस्टल)
करीब 100 जिंदा कारतूस
6 ब्रांडेड शराब की बोतलें
📄 15 करोड़+ की जमीन के 65 से ज्यादा रजिस्ट्री पेपर!
बड़ी कार्रवाई: मौके से राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अब इस पूरे 'काले कारोबार' के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
बिहार पुलिस के इस कड़क एक्शन पर आपकी क्या राय है? क्या इससे भूमाफियाओं में खौफ बढ़ेगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं! 👇
#BiharPolice #MotihariNews #LandMafia #CrimeNews #SPSwarnPrabhat