भाजपा से सिंबल नहीं मिलने पर प्रद्युम्न यादव निर्दलीय उतरेंगे चुनावी मैदान में!
बहरोड़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 8 से शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरेंगे नामांकन पत्र
बहरोड़। पंचायत समिति बहरोड़ के वार्ड नंबर 8 में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। भाजपा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता और प्रधानी के दावेदार प्रद्युम्न यादव को पार्टी से सिंबल नहीं मिलने के बाद अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी है। प्रद्युम्न यादव शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
Behror, Alwar | Oct 23, 2026