
5 दिन में 2 मौतों के बाद पुलिस का एक्शन:3 पशुपालकों के खिलाफ केस दर्ज; रविवार को भी छुड़वाए थे 4 पशु
रविवार को दोबारा अभियान शुरू होने पर पशुपालकों ने कर्मचारियों से 4 पशुओं को मुक्त करवा लिया था। जिससे प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे।
मारपीट करने और बाधा डालने का आरोप
डीएसपी ने मामले बताया कि गांव धवाना निवासी देवेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसने नगर परिषद से शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का वर्क ऑर्डर (ठेका) लिया हुआ है। पशुराम कॉलोनी में उनका सुनारिया ग्रुप के नाम से कार्यालय है। उन्होंने बताया कि महेश यादव अपनी टीम व स्टाफ के साथ मोहल्ला गुर्जरवाड़ा में आवारा पशुओं को पकड़ने गए थे। जब टीम ने वहां आवारा घूम रही गायों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की, तो स्थानीय निवासी इन्द्र गुर्जर, मलखान गुर्जर और फरसा गुर्जर (सभी निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा) ने प्रशासनिक कार्य में बाधा डालते हुए उनकी टीम के साथ गाली-गलौज की और मारपीट तथा हाथापाई पर उतारू हो गए।
आरोपी जबरदस्ती पकड़ी गई गायों की रस्सियां खोलकर छुड़ा ले जाते है और विरोध करने पर टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां देते है।
Rewari, Rewari | Aug 18, 2026