
✅ हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशों के पालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा पीड़ित बच्चों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष, हरदा में बुधवार को शौर्य दीदी के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विवेक शर्मा ने बताया कि जिले के थानों में पदस्थ ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, शौर्य दल के सदस्य एवं चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण में सहभागिता की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, बाल संरक्षण, संकटग्रस्त बच्चों की सहायता संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही तथा विभागीय समन्वय के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक जी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में जिले से चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पाक्सो पिड़ित की सहायता व उन्हे समाज की मुख्यधारा में वापस जोड़ने तथा बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दो पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शौर्य दीदियों को महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना तथा आवश्यकता पड़ने पर पीड़ितों को उचित सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षित करना रहा।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समति सदस्य श्रीमती शिखा केशवरे, बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती स्वाती पाण्डेय, विधि परिवीक्षा अधिकारी श्री गणेश भदोरिया, परियोजना अधिकारी हरदा ग्रामीण 02 श्री अनुराग दुबे, जिला बाल संरक्षण ईकाई से श्री शुभम बामने, श्री संदीप कीर, श्री गजेन्द्र बरकरे सहित पैरालीगल वालिंटियर, सपोर्ट पर्सन एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#ShauryaDidi #WomenSafety #ChildProtection #WomenAndChildDevelopment
#Harda #हरदा