✅ जिला जेल में बंदियों ने ली संविधान की शपथ
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला जेल हरदा में बंदियों के बीच संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा संविधान की शपथ दिलाई गई। हरदा से अधिवक्ता शेख मुईन अहमद और उनके साथियों ने जिला जेल पहुंचकर बंदियों को संविधान की अवधारण एवं इसके मूल्यों से अवगत कराया। अपने वक्तव्य में अधिवक्ता शेख मुईन अहमद ने संविधान के मूल्यों एवं इसे बनाने के उद्देश्य तथा इसके निर्माण में आए उतार चढावों ओर इसके महत्व को समझाया। जिला जेल उप अधीक्षक श्री दिलीप सिंह ने बंदियों को संविधान के अनुरूप जीवन जीने तथा अच्छे नागरिक बनकर आपसी बंधुत्व को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता श्री हरिओम मालवीय, श्री शरद चौहान, सुश्री मंजू मोहे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अधिवक्ता श्री इरशाद खान ने किया। आयोजन के दौरान सभी जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Jail, Madhya Pradesh
#ConstitutionDay2026
#SamvidhanDiwas
#Harda #हरदा
3 views | Harda, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026