
कहानी बदलाव की
पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर आत्म निर्भर बनें संप्रेत
⏩पीएमएफएमई योजना भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा संचालित एक प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को आधुनिक तकनीक, वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें संगठित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
⏩ मानपुर विकासखंड के सिगुडी निवासी सम्प्रेत कुशवाहा पिता राम पाल कुशवाहा ने बताया कि मन में कुछ बेहतर करने की इच्छा थी। अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए पीएमएफएमई योजना के तहत एक लाख रूपये का लोन लेकर एक छोटी सी चक्की की दुकान खोली । दुकान खुलने के बाद आस पास के क्षेत्र के लोग गेहूं पिसवाने आने लगे ।
⏩ उन्होने बताया कि हर माह मुझे 6 हजार रूपये तक कि आय हो जाती है जिससे बेहतर ढंग से घर का संचालन हो जाता है । उनका कहना है कि योजना का लाभ मिलने से मेरे जीवन में काफी परिवर्तन आया है । यह योजना स्वरोजगार स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya