
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी प्रेमी ने 35 वर्षीय राजकुमारी साहू पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। रविवार रात एटीसी बिल्डिंग के पीछे करीब 65-70% झुलसी हालत में चीखती-चिल्लाती मिली महिला को डायल-112 की टीम ने मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरंग निवासी मृतका बोरियाकला में अकेली रहकर घरेलू काम करती थी। घटना की रात उसके पुराने प्रेमी वीरू ने ही उसे मिलने बुलाया था, जहां विवाद के बाद उसने कथित तौर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। पुलिस रिकॉर्ड से खुलासा हुआ है कि आरोपी वीरू ने 2021 में मृतका की सास पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और पुराने मामले से कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
#RaipurCrime #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeUpdate #RaipurPolice #JusticeForRajkumari #CrimeNews #FatafatNews