बिहार में ग्लोबल टेंडर रद्द, अब छोटे टेंडर से बनेंगे 237 पुल और 1361 सड़कें - अक्टूबर में नई निविदा।
बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में बड़ा बदलाव। अशोक चौधरी के कार्यकाल में निकाले गए हजारों करोड़ के ग्लोबल टेंडर को सम्राट चौधरी की सरकार ने रद्द कर दिया है।
ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने आदेश दिया है कि सभी पुराने टेंडर रद्द कर नए सिरे से छोटे-छोटे टेंडर निकाले जाएंगे। इसके तहत 237 पुल और 1361 सड़कों के लिए अक्टूबर में नई निविदा जारी होगी।
बता दें विधानसभा चुनाव से पहले एक साथ कई योजनाओं की निविदा निकाली गई थी, जिसका विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी विरोध किया था। विधायकों का कहना था कि ग्लोबल टेंडर से छोटे ठेकेदार बेरोजगार हो जाएंगे। हालांकि तब मंत्री अशोक चौधरी ने सफाई दी थी कि यह ग्लोबल नहीं नेशनल टेंडर है ताकि काम जल्दी हो सके।
लेकिन अब सरकार ने सभी टेंडर रद्द कर फिर से प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।
#Bihar #BiharNews #AshokChoudhary #SamratChoudhary #SunilKumar #RuralWorksDepartment #Tender #24NewsLive