
पांवटा कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
==========
पांवटा साहिब : श्री गुरु गोविन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा देहरादून स्थित माया अकादमी ऑफ़ एडवांस्ड क्रिएटिविटी के सहयोग से एनीमेशन ,गेमिंग कॉमिक्स आदि “Animation, VFX, Gaming, Comics and XR (AVGC-XR)” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मंच संचालक प्रोफेसर सुशील ने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉक्टर जगदीश चौहान का एवं माया अकादमी ऑफ़ एडवांस्ड क्रिएटिविटी से आये विशेष अतिथियों, वक्ताओं का औपचारिक स्वागत किया।
करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल की समन्वयक प्रोफेसर विम्मी रानी ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्या वक्ता ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्रिएटिविटी से जुड़े बहुत ही सामायिक विषयों पर सभी का ज्ञान वर्धन किया।
विशिष्ट अतिथियों में डायरेक्टर माया अकादमी ऑफ़ एडवांस्ड क्रिएटिविटी सिल्पा दास तथा संस्थान की फैकल्टी में वी ऍफ़ एक्स विषय पर आर्यन राठोड , थ्री डी के लिए अभिषेक असवाल , स्केचिंग एवं सिनेमेटोग्राफी में अनुज का कार्यशाला पूर्ण कराने में विशेष योगदा रहा।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेम डिजाइन एवं डेवलपमेंट, कॉमिक्स, 3D डिजाइन, मोशन ग्राफिक्स तथा एक्सटेंडेड रियलिटी जैसे क्षेत्रों में उभरती संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान डिजिटल एवं तकनीकी युग में गेमिंग ,कॉमिक्स ,एनीमेशन, वी ऍफ़ एक्स तथा एक्सटेंडेड रियलिटी उद्योग युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के व्यापक अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।
इन क्षेत्रों में रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता, डिजिटल टूल्स का ज्ञान तथा निरंतर कौशल-विकास विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों के अतिरिक्त नए एवं वैश्विक स्तर के अवसरों तक पहुँच प्रदान कर सकता है।विशिष्ट वक्ताओं द्वारा एक थ्री डी फिल्म दिखाई गयी तथा विभिन्न प्रकार के नवीनतम कौशलों से युक्त जॉब प्रोफाइल बनाने के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने इसी सन्दर्भ में कहानी लेखन ,ड्राइंग आर्टिस्ट , स्टोरी बोर्डिंग आदि पर रोज़गार के अवसर तलाशने पर बल दिया।
कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं तकनीकी उद्योग के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में उपलब्ध करियर, रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसरों से परिचित कराना था।
मुख्या अतिथि डॉक्टर जगदीश चौहान ने विद्यार्थियों को यह भी अवगत कराया गया कि केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, रचनात्मक क्षमता और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करना जरूरी है।
प्रोफेसर विम्मी रानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा इस बात पर बल दिया की आज के युग में विशेष रूप से उद्यमिता के दृष्टिकोण से Gaming और 3D Art का क्षेत्र अत्यंत संभावनाशील है। विद्यार्थी अपने रचनात्मक विचारों को गेम, 3D मॉडल, डिजिटल कंटेंट, एनिमेशन और अन्य के रूप में इनोवेटिव प्रोडक्ट्स विकसित कर सकते हैं
कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के करियर एंड प्लेसमेंट सेल के सभी मेंबर्स डॉक्टर उत्तम पांडेय ,प्रोफेसर रिंकू अग्रवाल , लेफ्टिनेंट संदीप शर्मा ,प्रोफेसर अमिता जोशी , लेफ्टिनेंट डॉक्टर पूजा भाटी , प्रोफेसर बहार ,प्रोफेसर वैशाली , प्रोफेसर लतेश्वरि एवं प्रोफेसर सुशील ने भाग लिया।
#paontacollage
Ronhat, Sirmaur | Sep 10, 2026