
41.22 ग्राम चिट्टे के साथ टैक्सी सवार दो युवक गिरफ्तार, एक पहले भी तस्करी में पकड़ा जा चुका
सोलन। जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टाटा मोटर्स शोरूम आंजी के समीप नाकाबंदी कर एक टैक्सी गाड़ी से 41.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने टैक्सी में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज शर्मा (36) निवासी रवौण, सपरून और अंकुर ठाकुर (31) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सपरून, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टैक्सी को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से अंकुर ठाकुर का पहले भी चिट्टा तस्करी का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसके कब्जे से 19.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वहीं, दूसरे आरोपी धीरज शर्मा के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
दोनों आरोपियों को 4 नवंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
#Solan #Chitta #Heroin #DrugSmuggling #HimachalPolice #HimachalNews #CrimeNews #UTHimachal #UTNews