
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की श्रद्धांजलि सभा को लेकर बैठक, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का लिया संकल्प।
गिरिडीह। आगामी 13 तारीख को वनीयडीह में आयोजित होने वाली माननीय मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी की श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कोलियरी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ-साथ गिरिडीह पश्चिम क्षेत्र की पांच पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय अगुवा साथियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मंडल, कोलियरी यूनियन के अध्यक्ष हर गौरी साहू, यूनियन के सचिव तेजलाल मंडल, करहरबरी के मुखिया मुमताज अंसारी, पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी, पांचों पंचायतों के अध्यक्ष-सचिव सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता एवं साथी मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आगामी 13 तारीख को वनीयडीह में होने वाली श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।