छत्तीसगढ़ शासन की ‘सेवा सेतु’ पहल आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की कलावती ने अपनी पुत्री सीता चेरवा के आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया और मात्र 3 दिनों में आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया। इससे परिवार को राहत मिली और आवश्यक कार्यों को पूरा करने में सुविधा हुई।
✅ सरल एवं सुगम आवेदन प्रक्रिया
✅ निर्धारित समय में शासकीय सेवाओं का लाभ
✅ नागरिकों के समय की बचत और पारदर्शी व्यवस्था
त्वरित सेवा से प्रसन्न होकर कलावती के परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#sevasetu #chhattisgarh #mcbdistrict