हल्दीघाटी विजय की 450वीं वर्षगांठ पर 17 जून को उदयपुर में होगा समारोह
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत
उदयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की हल्दीघाटी युद्ध विजय की साढ़े चार सौ वर्ष पूर्ति के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को भव्य चतु:शती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह बुधवार सुबह 9:30 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड), उदयपुर में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत जी उपस्थित रहेंगे। प्रताप गौरव केंद्र “राष्ट्रीय तीर्थ” द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 40,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह समारोह महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।