
☑️कहानी बदलाव की
☑️स्व-सहायता समूह ने दी आत्मनिर्भरता की नई पहचान
उमा साहू बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा
☑️ मानपुर विकासखंड के ग्राम सेहराटोला की निवासी उमा साहू आज ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरी हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की राह दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
☑️ उमा साहू ने बताया गांव की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शारदा स्व-सहायता समूह का गठन किया गया था। वर्तमान में समूह से 12 महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपने परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। समूह की महिलाएं मनिहारी व्यवसाय खेती-बाड़ी किराना दुकान संचालन एवं पशुपालन जैसे कार्यों में संलग्न हैं। उमा साहू समूह में बुक कीपर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। वे समूह की बचत, ऋण लेखा-जोखा एवं बैठकों से संबंधित अभिलेखों का नियमित संधारण करती हैं। इस कार्य से उन्हें प्रतिमाह लगभग 7 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है।
☑️ उमा साहू का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हैं। समूह ने महिलाओं को रोजगार, आय के अवसर और सामाजिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका मानना है कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya