निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बृजेश कुमार चांदोलिया नियुक्त।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाई माधोपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (प्रथम) पंचायती राज विभाग, राजस्थान, जयपुर ब्रजेश कुमार चांदोलिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक चांदोलिया का प्रवास स्थल सर्किट हाउस, सवाई माधोपुर रहेगा। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या के लिए आमजन, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार एवं राजनीतिक दल पर्यवेक्षक से सर्किट हाउस के कमरा नम्बर 110 में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर 9414357961 पर भी चुनाव संबंधी शिकायतें दर्ज करवाई जा सकती है।