#रामनगर में कच्ची #शराब की थैलियों से भरा एक #सवारी थ्री-व्हीलर ऑटो (टैंपो) सड़क किनारे पलट गया, #ऑटो में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है, दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
#प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास UK19TA-0152 नंबर का थ्री-व्हीलर ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया,हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई,बताया जा रहा है कि ऑटो में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी,दुर्घटना में तीनों को चोटें आई हैं।
#हादसे के बाद ऑटो में कच्ची शराब की थैलियां मिली है, जो प्रशासन पर भी सवाल खड़े करता है, कि त्यौहार के सीजन में थैलियां कहां से आई।
#घायलों का उपचार जारी है। टैंपो में कच्ची शराब मिलने के बाद पुलिस की जांच कर रही है।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar