अनुगंज 2026 में खगड़िया की शिक्षिका सीमा कुमारी सम्मानित, दिया बधाई
खगड़िया.जिले की शिक्षिका सीमा कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित प्रेरणादायी शिक्षिका सम्मान से नवाजा गया। रोज बड अकादमी, खगड़िया की शिक्षिका सीमा कुमारी को यह सम्मान पाटलीपुत्र सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स (पीएसएससी) की ओर से आयोजित वार्षिक शिक्षक सम्मान समारोह अनुगंज 2026’ में प्रदान किया गया।समारोह का आयोजन 11 सितंबर 2026 को पटना स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इसमें राज्यभर के चुनिंदा शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मंच पर खगड़िया की सीमा कुमारी को भी सम्मान मिला।
सम्मान पत्र में शिक्षण के प्रति उनके असाधारण समर्पण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों की सराहना की गई। बच्चों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास, अच्छे संस्कार और सीखने के प्रति रुचि विकसित करने के उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया गया।