
*आईआईएम लखनऊ के छात्रों ने जुबेरगंज पशु बाजार में सीखा कृषि व्यवसाय प्रबंधन*
सोहावल। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में शामिल भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ के कृषि व्यवसाय प्रबंधन कार्यक्रम (PGP-ABM) के 61 विद्यार्थियों ने रविवार, 6 सितंबर 2026 को सोहावल स्थित जुबेरगंज पशु बाजार का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पशु बाजार के संचालन, प्रबंधन, व्यापारिक गतिविधियों तथा कृषि आधारित व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं की प्रत्यक्ष जानकारी हासिल की।
आईआईएम लखनऊ से जुड़े डॉ. ए.के. शुक्ला ने बताया कि PGP-ABM दो वर्षीय पूर्णकालिक एवं आवासीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य ऐसे कुशल प्रबंधक, उद्यमी और नेतृत्वकर्ता तैयार करना है, जो कृषि व्यवसाय एवं कृषि आधारित उद्यमों को नई दिशा देने की क्षमता रखते हों।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के विद्यार्थियों को कृषि व्यवसाय की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझाने के उद्देश्य से जुबेरगंज पशु बाजार का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बाजार में विद्यार्थियों ने पशुओं के व्यापार, बाजार संचालन, प्रबंधन व्यवस्था और कृषि व्यवसाय से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं को नजदीक से समझा।
डॉ. ए.के. शुक्ला ने जुबेरगंज पशु बाजार के बाजार प्रबंधक हाजी फिरोज़ खान उर्फ़ गब्बर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में पूरे मन से सहयोग किया तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों को जुबेरगंज पशु बाजार के प्रत्यक्ष अनुभव से महत्वपूर्ण सीख मिली। बाजार के कुशल एवं प्रभावी प्रबंधन से विद्यार्थी काफी प्रभावित हुए। यह व्यावहारिक अनुभव उनके भविष्य के व्यावसायिक एवं पेशेवर जीवन में निश्चित रूप से उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों एवं संस्थान की ओर से हम हाजी फिरोज़ खान उर्फ़ गब्बर का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनके सहयोग से यह शैक्षणिक भ्रमण सफल रहा। जुबेरगंज पशु बाजार की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए हमारी हार्दिक शुभकामनाएं हैं।”
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बाजार की व्यवस्थाओं और वहां प्राप्त व्यावहारिक जानकारियों की सराहना की तथा इसे कृषि व्यवसाय प्रबंधन की पढ़ाई से जोड़कर एक महत्वपूर्ण अनुभव बताया।
छात्रों में देवराज सिंह नेगी, जी. एन. लक्ष्मीनंदन, हरिश पी, हिम्मत सिंह खुब्बर, विशाल कुमार, अनुराग, तनमय मित्तल, विशाल मौर्य, आयुष सिंह, आयुषी जोशी, जोएल जॉर्ज,म्हात्रे भुवन सुरेश, शौर्य वीर,
सुजीत श्रीराम आर, अंकुर रंगा,आशिव शर्मा, अनंथकृष्णन एम, अनुराग शर्मा,अश्विन लिजो, दिया सिंघल,श्रेयश्री घोष, डेव शुभ मेहुल, अक्षित कुमार, अनिकेत गोयनका,
कुटे यश सतीश, वृत्ति चोपड़ा, प्रशम हितेश शाह, रुचिता एम. एस., उर्वी अंबेकर,महाजन गगनेश किरण, सारांश देहरिया, शुभम, सिद्धार्थ बिस्वकर्मा, सुदीप, वंगला श्रीकर रेड्डी,आकांक्षा चौधरी, सिद्धांत प्रताप सिंह, वैष्णव, दुम्पलागड्डा साईधर, आयुष्मान सिंह, बंसल अर्जुन, छेवांग पालजोर भूटिया, दक्ष कौशिक, नितिश दुरिसाम्य जी. बी.,विनिता खोखर, हिमांशु गुप्ता,क्षितिज यू. सूर्यवंशी, राजन सिंह, सैयद मोहम्मद सैफ, तेजस सिंह अरोड़ा, वाघमाशी, भाविक कुमार,आदित्य रावत, गुज्जला साईकुमार, कुंभारे जैश्री रोमदेव, लोकेश मिश्रा, सबीन एम.पी.,सारांश शर्मा, मुस्कान यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे...
Sadar, Faizabad | Sep 6, 2026