लगमा पंचायत के अनुसूचित जाति टोला में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पदाधिकारी
सीतामढ़ी, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा डुमरा प्रखंड अंतर्गत लगमा पंचायत के अनुसूचित जाति टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में आमजनों की सहभागिता रही। जिला पदाधिकारी ने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।