कानपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, एक करोड़ का नुकसान!
कानपुर के बर्रा-8 इलाके में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान जलकर राख हो गया।
दुकान संचालक सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, आग से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
गनीमत रही कि आग मकान की ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंची और गृहस्थी का सामान सुरक्षित बच गया।
📍 स्थान: बर्रा-8, कानपुर नगर
ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए Ground Zero News को फॉलो करें।
Ground Zero News | Truth Begins At Ground Zero
#Kanpur #KanpurNews #KanpurFire #बर्रा8 #कानपुर #आगजनी #ShortCircuit #FireNews #BreakingNews #GroundZeroNews #UttarPradeshNews