भांदल में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी से मिले सलूणी वन मंडल चुराह के वन मित्र
भांदल: सलूणी वन मंडल चुराह के वन मित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भांदल में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती आशा कुमारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता DFO सुशील कुमार गुलेरिया ने की।
मुलाकात के दौरान वन मित्रों ने वन संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों, अपनी मांगों तथा क्षेत्र में चल रही वन संबंधी योजनाओं को लेकर पूर्व मंत्री आशा कुमारी को अवगत करवाया। वन मित्रों ने अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को भी उनके समक्ष रखा।
पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने वन मित्रों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण में वन मित्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
इस दौरान DFO सुशील कुमार गुलेरिया ने भी क्षेत्र में वन संरक्षण की गतिविधियों तथा वन मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की।
बैठक में सलूणी वन मंडल चुराह के कई वन मित्र मौजूद रहे।
पहाड़ी न्यूज़
Suneel Pahadi
Chamba, Chamba | Sep 9, 2026