पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करें - पंडित भरत उपाध्याय
प्रख्यात पर्यावरण विद् एवं पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने धनहा मुख्य मार्ग पर आकाश ट्रेडर्स के सौजन्य से पौधरोपण करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रकोप से हम तभी बचेंगे जब अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे। हम सभी लोगों को मालूम है, कि प्रत्येक रात ढाई लाख लोग इस दुनिया से विदा हो जाते हैं ,जो सुबह सूरज की किरण नहीं देख पाते हैं। ऐसा प्रकृति का नियम है ,क्योंकि मृत्यु एक सच है, यही जीवन की सच्चाई है। इसलिए हम सभी को स्वस्थ जीवन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे। आज दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग का कहर लोग झेल रहे हैं। धन जन की हानि से सामान्य लोग व्याकुल हो उठे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर आदमी को संकल्प लेकर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही उसकी सुरक्षा अति आवश्यक है। इस अवसर पर हरेंद्र किशोर सिंह, संतोष सिंह राठौड़,चंदन सिंह, मनोज यादव, दिनेश कुमार गुप्ता, सचिन सिंह , आकाश सिंह, नीरज गुप्ता, सिकंदर यादव ,अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।