
सेवानिवृत SHO राकेश धीमान को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित, SP हमीरपुर बलबीर ठाकुर ने बैच लगाकर किया सम्मान
हमीरपुर: सुजानपुर थाना के सेवानिवृत SHO राकेश धीमान को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। SP हमीरपुर बलबीर ठाकुर ने राकेश धीमान को बैच लगाकर सम्मानित किया।
राकेश धीमान ने पुलिस विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। सुजानपुर थाना में SHO के पद पर रहते हुए भी उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी सेवाओं को सम्मान देते हुए पुलिस विभाग की ओर से उन्हें डीजीपी डिस्क अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर SP हमीरपुर बलबीर ठाकुर ने राकेश धीमान को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं की सराहना की।
डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित होने पर राकेश धीमान को पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#Hamirpur #Sujanpur #HimachalPolice #DGPDiscAward #RakeshDhiman #PoliceHonour #HamirpurPolice #UTHimachal #UniqueTodayNews