बनारसी साड़ी के दाम में 25% का इजाफा
वाराणसी।बनारसी साड़ी तैयार करना अब और महंगा हो गया है। बीते दो माह में कच्चे माल की कीमतों में 10-20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इनमें धागे, रंग, पैकेजिंग उत्पादों आदि शामिल हैं। केवल साड़ी ही नहीं अन्य ड्रेस मैटेरियल भी इससे प्रभावित होंगे। जाहिर है असर अब ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा। वहीं सूरत, मऊ की साड़ियों की कीमत भी 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है।
बुनकरों, गिरस्ताओं ने भी उत्पादन लागत बढ़ने से कीमतें गुरुवार से बढ़ा दी हैं। बुनकर तंजीमों, गिरस्ताओं के संगठनों के फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है। बुनकर उद्योग मंडल, हिन्दू बुनकर कल्याण समिति, बुनकर तंजीम बाईसी के पदाधिकारियों का कहना है कि 45 दिनों में कच्चे माल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
#LetestUpdate #letestअपडेट 👇👇