Public App Logo
Ambala Media:" पी.के.आर. जैन वाटिका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस @ पंचकूला। बादलों की रिमझिम फुहारों के बीच पी.के.आर. जैन वाटिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाम जी लाल, मेयर पंचकूला ने विद्यालय प्रांगण में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, चेयरमैन, शिवालिक डेवलपमेंट बोर्ड, हरियाणा सरकार, पवन मित्तल, प्रेसिडेंट, राम मंदिर पंचकूला, विजय अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट, राम मंदिर पंचकूला तथा सुरेंद्र जैन, प्रधान, मुबारकपुर संघ विशेष रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा फहराने के बाद मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया और देश की एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, संगीत, कविताओं और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति, एकता, सौहार्द और प्रेम के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से धर्मपाल जैन (प्रेसिडेंट), मनोज जैन (वाइस प्रेसिडेंट), अमन जैन (सेक्रेटरी), मनीष जैन (मैनेजर), अमृतलाल जैन (कन्वीनर, पी.के.आर. जैन वाटिका), नितिन जैन (को-कन्वीनर, पी.के.आर. जैन वाटिका), अमित जैन (कन्वीनर, पी.के.आर. जैन पब्लिक), कशिश जैन (को-कन्वीनर, पी.के.आर. जैन पब्लिक), वरुण जैन (कन्वीनर, पी.के.आर. जैन गर्ल्स) सहित पंकज जैन, मनीष जैन (गोलू), राजेश जैन, अशोक जैन, वीरेंद्र जैन, रितेश जैन, विमल जैन, विनोद जैन तथा जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मिनी सपरा ने सभी उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए उनके भीतर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया। - Ambala News