मुजफ्फरपुर: हत्या की खबर सुन परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री
औराई के परमजीवर-तराजीवर क्षेत्र के पूर्व मुखिया टूल्लू सिंह के पुत्र की बर्बरतापूर्ण हत्या की खबर से इलाके में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री राम सूरत राय और सामाजिक कार्यकर्ता अमर बाबू उनके आवास पर पहुंचे। नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हत्या की घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और गम का माहौल है।
#bihar #Muzaffarpur #BiharPolice
Bihar, India | Sep 10, 2026