तोलाखेड़ी में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग, मंदसौर जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना, शासन की योजनाओं की जानकारी देना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना गया। अभियान के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।