
जिले में स्पॉन्सरशिप योजना के तहत अब तक 1371 बच्चे लाभांवित
-
कलेक्टर जिला टीकमगढ़ श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में मिशन वात्सल्य की स्पॉन्सरशिप योजना मे 514 बच्चो के प्रकरण स्वीकृत किये गये। पूर्व से स्वीकृत 857 प्रकरणों सहित जिला मे अब तक 1371 बच्चे योजना से लांभान्वित किये जा रहे है। योजना का लाभ 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दिया जाता है, जो कठिन परिस्थितियों में जीवन-यापन कर रहे हैं।
योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से ऐसे बच्चों के प्रकरण लिए जाते है, जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई हो। जिनके माता-पिता गंभीर बीमारी से ग्रसित हों, जैसे एड्स, केंसर आदि। जिनके माता-पिता दिव्यांग हों तथा बच्चे के पालन-पोषण में कठिनाई हो रही हो। पता की मृत्यु हो गई हो, और माता पालन-पोषण करने में असमर्थ हो ।
ऐसे पात्र बच्चो को योजना के माध्यम से आर्थिक एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर उनके संरक्षण शिक्षा एवं बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।
टीकमगढ़ जिले के आमजन से अपील की जाती है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा पात्र बच्चे है जिसे स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मिल सकता है तो उसकी जानकारी नजदीकी महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय अथवा जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग टीकमगढ़ में उपलब्ध कराएं।
#JansamparkMP
#खुशियों_की_दास्तां
#jansampartikatikamgarh
#tikamgarh