काड्रा के लाहाकोठी में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव
सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत काड्रा के लाहाकोठी में यंग बॉयज क्लब कमेटी की ओर से श्रद्धा-भक्ति और विधि-विधान के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महोत्सव के दौरान पूरे लाहाकोठी में भक्तिमय माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मौके पर विशाल कुमार, कृष्णा मुर्मू, अमातुष, विवेक, जोगेन, प्रकाश, सूरज, रायमनी देवी, छुट्टू महतो, एसी महतो समेत कई गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#Kadara #Lahakothi #Janmashtami #JanmashtamiMahotsav #YoungBoysClub #Gamharia #Seraikela #SeraikelaKharsawan #JharkhandNews #KrishnaJanmashtami #जन्माष्टमी #काड्रा #लाहाकोठी #सरायकेला