
रतनगांव स्टेशन के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, उड़ीसा से पहुंचे परिजन… रैपुरा में हुआ अंतिम संस्कार
रैपुरा। पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनगांव रेलवे स्टेशन के पास पिछले दिनों मिले अज्ञात शव की आखिरकार पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भरत मांझी, निवासी संबलपुर, उड़ीसा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार भरत मांझी मथुरा से संबलपुर, उड़ीसा की यात्रा कर रहा था। इसी दौरान रतनगांव रेलवे स्टेशन के पास उसका शव मिला था। शव की पहचान के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी बीच उड़ीसा के समाचार पत्र ‘संवाद’ और सोशल मीडिया में प्रकाशित खबरों के माध्यम से मृतक के परिजनों तक घटना की जानकारी पहुंची। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग उड़ीसा से रैपुरा पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।
इसके बाद आज रैपुरा के मुक्तिधाम में भरत मांझी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतक के परिजन, पुलिसकर्मी तथा पत्रकार आशीष परिहार और दिलीप खरे मौजूद रहे।
मृतक की पहचान होने के बाद परिवार को अपने बेटे के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार का अवसर मिल सका। इस मामले में समाचार माध्यमों के जरिए जानकारी प्रसारित होने से परिजनों तक सूचना पहुंचने में मदद मिली।
रैपुरा | पन्ना | मध्यप्रदेश
#रतंनगांव #रैपुरा #पन्ना #भरतमांझी #संबलपुर #उड़ीसा #मृतककीशिनाख्त #रेलवे #पन्नान्यूज #Raipura #PannaNews