विस्थापितों की नौकरी का प्रस्ताव रवाना, अब फाइलों की रफ्तार पर टिकी उम्मीदें !
बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने विस्थापितों के स्थायी नियोजन की मांग को लेकर DC बोकारो और BSL के निदेशक प्रभारी को प्रस्ताव भेजा है। इसमें 1,500 अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के स्थायी नियोजन, 2,828 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूरा कराने और दिवंगत प्रेम महतो के एक पात्र आश्रित को नौकरी देने की मांग शामिल है।
विधायक के अनुसार, अगले सात दिनों में प्रस्ताव मुख्य सचिव, झारखंड सरकार और SAIL चेयरमैन तक पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़नी है। अब सवाल है कि वर्षों से नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे विस्थापित परिवारों की उम्मीदें कब हकीकत बनेंगी?
पूरी खबर पढ़ें: [ www . currentbokaro . com]
#bokaro #CurrentBokaro #BSL #विस्थापित #BokaroNews #JharkhandNews
Chas, Bokaro | Oct 22, 2026