
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत-:भिड़ते हुए 2 गाय स्कूटी के ऊपर चढ़ी; पार्षद के भाई ने भी जान गंवाई,नगर परिषद का 2 हजार गोवंश पकड़ने का दावा,करीब 37 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी सड़क से बाजार और गलियों से चौक चौरोहो तक हर जगह गोवंश के झुंड देखे जा सकते हैं
रेवाड़ी के सेक्टर-4 में गाय की चपेट में आने से रिटायर्ड कैप्टन की मौत हो गई। रिटायर्ड कैप्टन बाजार से सब्जी लेने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गाय ने उसे टक्कर मार दी।
वहीं, आज सुबह गाय के हमले में पार्षद के भाई की भी मौत हो गई। वो सुबह सैर के लिए घर से निकले थे।
सब्जी लेकर घर लौटते समय हादसा
रिटायर्ड कैप्टन जगराम यादव की पत्नी नायराणी देवी ने बताया कि वह अपने पति और पोते के साथ सेक्टर-4 में रह रहे है। 5 अगस्त की शाम मेरे पति रिटायर कैप्टन जगराम यादव (80) स्कूटी पर सब्जी लेने गए थे। सब्जी लेकर वापस आते समय धक्का बस्ती में एक गाय ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि उनके एक बेटे की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। पोता अब हमारे पास रह रहा है। दूसरा बेटा बाहर काम करता है और परिवार के साथ बाहर रहता है।
गाय के हमले में पार्षद के भाई की भी मौत
रेवाड़ी में मंगलवार को माता चौक के पास गाय के हमले से बुजुर्ग दुकानदार की मौत हो गई। माता चौक निवासी प्रताप सिंह यादव (75) सुबह सैर के लिए घुमने जा रहे थे। इसी दौरान माता चौक के पास गाय ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने हमले से बचाकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नगर पार्षद निहाल सिंह प्रताप सिंह के चचेरे भाई हैं।
Rewari, Rewari | Aug 11, 2026