
फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अन्य आरोपी काबू
– थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई, मामले में पहले ही तीन आरोपी किए जा चुके हैं काबू
टोहाना, 3 जून। थाना शहर टोहाना पुलिस ने फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए जींद जिले के माली निवासी मोनू पुत्र वीरेंद्र सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता लवली सपड़ा निवासी सपड़ा मोहल्ला, टोहाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पैराडाइज पैलेस पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा उसके दो अन्य साथियों को भी कॉल कर फिरौती की मांग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 387 दिनांक 28.11.2025 के तहत धारा 308(4) व 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को काबू कर चुकी है। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब जींद जिले के माली निवासी मोनू पुत्र वीरेंद्र सिंह को भी काबू कर लिया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच जारी है।
#adgphisar
#dprharyana
#dutyofpolice
#dgpharyana
#cmoharyana
#NayabSinghSaini
Uklana, Hissar | Jun 3, 2026