Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

अवैध एलपीजी सिलेंडर के ख़िलाफ़ कार्रवाई, 50 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त ( अजमेर न्यूज़) जिला रसद अधिकारी अजमेर मोनिका जाखड़ के निर्देशन में जिला रसद विभाग की प्रवर्तन टीम एवं जिला स्पेशल टीम (DST) द्वारा अवैध एलपीजी गैस के परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए फव्वारा चौराहा, थाना गंज क्षेत्र, अजमेर के निकट एक पिकअप मैक्स वाहन को पकड़ा गया। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान उक्त वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 50 वाणिज्यिक (कॉमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडर पाए गए। वाहन में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम हर्षित एवं अशोक बताया। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा एलपीजी सिलेंडरों के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। प्रथम दृष्टया सिलेंडरों का परिवहन एवं विक्रय बिना आवश्यक अनुमति एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के किया जाना पाया गया। जिला स्पेशल टीम द्वारा वाहन सहित 50 कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला रसद विभाग को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने पर जिला रसद विभाग की टीम, जिसमें प्रवर्तन अधिकारी मीनू डेंचरवाल एवं प्रवर्तन निरीक्षक मुकेश बुगालिया शामिल थे, मौके पर पहुंचे तथा प्रकरण की जांच की। जांच में एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध परिवहन एवं विक्रय किया जाना पाया जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं प्रासंगिक एलपीजी नियंत्रण आदेशों/नियमों के तहत थाना गंज, अजमेर में FIR दर्ज करवाई गई है। जिला रसद विभाग द्वारा बताया गया कि घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी गैस के अवैध भंडारण, परिवहन, रिफिलिंग तथा कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ( अजमेर न्यूज़ ) 9351087614 #ajmer #news #lpg #cylindre #ajmerpolice #gascylinders #commercial

Ajmer, Ajmer | Jun 14, 2026

MORE NEWS

नीलकंठ महादेव का तिरंगा रूप 🇮🇳 बना आकर्षण का केंद्र, भव्य कार्यक्रमों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस | ब्यावर

नीलकंठ महादेव का तिरंगा रूप 🇮🇳 बना आकर्षण का केंद्र, भव्य कार्यक्रमों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस | ब्यावर

Ajmer, Ajmer | Aug 15, 2026

नागौर में एमडी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5.418 किलो एमडी सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद! 

नागौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी महावीर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जोधपुर रोड स्थित एक मकान में संचालित एमडी फैक्ट्री का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में 5.418 किलोग्राम अवैध एमडी और एमडी बनाने में प्रयुक्त 2.744 किलोग्राम कैफीन बरामद की गई। इसके अलावा करीब 24 प्रकार के केमिकल, कुल 210 लीटर सामग्री, एमडी बनाने की मशीन, थर्मामीटर, सैनिटरी फनल, मैग्नेटिक स्टेयरर, पीएच मीटर, प्लास्टिक ग्लास थर्मामीटर, पानी पंप मोटर, तीन मिक्सिंग ग्लास बीकर और चार पारदर्शी कांच के जार जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में एमडी तैयार करने और सुखाने के लिए 34 प्लास्टिक की कड़ाही तथा 10 बड़ी प्लेटें भी इस्तेमाल की जा रही थीं। बरामद एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

यह कार्रवाई अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि के निर्देश पर एएसपी नागौर आशाराम चौधरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर एमडी बनाने की दूसरी बड़ी फैक्ट्री का खुलासा किया है। मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच जारी है।

Nagaur Police  Rajasthan Police

नागौर में एमडी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5.418 किलो एमडी सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद! नागौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी महावीर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जोधपुर रोड स्थित एक मकान में संचालित एमडी फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में 5.418 किलोग्राम अवैध एमडी और एमडी बनाने में प्रयुक्त 2.744 किलोग्राम कैफीन बरामद की गई। इसके अलावा करीब 24 प्रकार के केमिकल, कुल 210 लीटर सामग्री, एमडी बनाने की मशीन, थर्मामीटर, सैनिटरी फनल, मैग्नेटिक स्टेयरर, पीएच मीटर, प्लास्टिक ग्लास थर्मामीटर, पानी पंप मोटर, तीन मिक्सिंग ग्लास बीकर और चार पारदर्शी कांच के जार जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में एमडी तैयार करने और सुखाने के लिए 34 प्लास्टिक की कड़ाही तथा 10 बड़ी प्लेटें भी इस्तेमाल की जा रही थीं। बरामद एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह कार्रवाई अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि के निर्देश पर एएसपी नागौर आशाराम चौधरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर एमडी बनाने की दूसरी बड़ी फैक्ट्री का खुलासा किया है। मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच जारी है। Nagaur Police Rajasthan Police

Ajmer, Ajmer | Aug 15, 2026