फतेहगढ़ पंचायत समिति वार्ड 10 से कांग्रेस टिकट के लिए चुकी जाखड़ ने ठोकी ताल!
पंचायत राज चुनावों को लेकर पंचायत समिति फतेहगढ़ के वार्ड संख्या 10 का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है!
इसी कड़ी में, कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए चुकी जाखड़ (धर्मपत्नी श्री मुलाराम जाखड़, निवासी भीयासर) ने आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश कर राजनीतिक हलचल को और तेज़ कर दिया है।
चुकी जाखड़ ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर वार्ड-10 से चुनाव लड़ने की प्रबल इच्छा जताई है।
साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के समक्ष टिकट के लिए अपना औपचारिक आवेदन भी सौंप दिया है।
वार्ड संख्या 10 में एक के बाद एक मजबूत दावेदारों के सामने आने से चुनावी मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। अब हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी पार्टी किस चेहरे पर दांव खेलती है!
#Fatehgarh #Congress #Bhiyasar #PanchayatRajElection #ChukiJakhar #RajasthanPolitics #LocalElections #Ward10 #PoliticalNews #CongressNews #JaisalmerNewsToday