सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत श्री राजाराम के नेत्रों का हुआ निःशुल्क इलाज
-
सेवा से संकल्प अभियान के तहत जिले में शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र-हितग्राहियों को लाभान्वित कियाजा रहा है। इसीक्रम में टीकमगढ़ जिले के ग्राम सुंदरपुर निवासी श्री राजाराम नेत्रों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें चश्मा तथा आवश्यक दवायें प्रदान की गईं।
श्री राजाराम ने बताया कि जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया था, जिसमें डाक्टरों द्वारा मशीन से उनकी आंखों की जांच की गई। जांच उपरांत डॉक्टरों द्वारा उन्हें चश्मा दिया गया, जिससे उन्हें अब देखने में परेशानी नहीं होगी। लाभ प्राप्त होने पर श्री राजाराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद दिया।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#खशियों_की_दास्तां
#JansamparkMP
#jansampartikatikamgarh
#tikamgarh