
दिवंगत पंचायत सचिव के पुत्र को मिली अनुकंपा नियुक्ति
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री ने सौंपा नियुक्ति
जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया ने जारी किया नियुक्ति आदेश
---------
ग्राम पंचायत डिकौली, जनपद पंचायत बड़ामलहरा में सचिव के पद पर पदस्थ रहे स्वर्गीय श्री नरेश कुमार शर्मा की सेवाकाल के दौरान 29 अप्रैल 2023 को मृत्यु हो जाने के बाद उनके पुत्र श्री प्रियवृत शर्मा निवासी ग्राम देवपुरद्वितीय को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
स्वर्गीय श्री नरेश कुमार शर्मा के पुत्र श्री प्रियवृत शर्मा द्वारा प्रस्तुत आवेदन का परीक्षण करने के उपरांत जिला स्तरीय समिति ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता के आधार पर अनुशंसा की। शासन के 15 नवंबर 2017 के ज्ञापन में दिए गए निर्देशों के तहत उन्हें ग्राम पंचायत सचिव के पद पर दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये निर्धारित मानदेय पर नियुक्त किया गया है।
परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम 2026 के तहत पात्रतानुसार नियमित वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नमः शिवाय अरजरिया द्वारा अनुकंपा नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री ने प्रियवृत शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Panchayats & Rural Development
#chhatarpur