मलेरिया निरोधक माह 2026 के अंतर्गत मलेरिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रशिक्षण केंद्र विरिया खेड़ी में आयोजित कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई । कार्यशाला में आगामी 28 जून रविवार को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के विषय में भी प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया । कार्यशाला में खंड विस्तार प्रशिक्षक श्रीमती इशरत जहां सैयद, एस टी एस श्री प्रवीण गामड़ , श्री लोकेश वैष्णव आदि उपस्थित थे।
#JanSampark #ratlam