गोंडा-बढ़नी रेलखंड पर शनिवार सुबह अर्जुनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखनीपुर पंचायत के मखदूम पुरवा निवासी विक्रम कोरी पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, विक्रम शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर से बिना बताए निकला था। शनिवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए पहचान कर परिजनों को सूचना दी। विक्रम चार भाइयों में सबसे बड़ा और परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Gonda, Gonda | Nov 7, 2026