
#पुरानी रंजिश में घर पहुंचकर मारपीट, चार लोगों पर केस
#बलिया,15सितंबर
#उभांव थाना क्षेत्र के सोनबरसा हल्दीरामपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#पीड़ित रविकान्त तिवारी पुत्र स्वामीनाथ तिवारी निवासी सोनबरसा हल्दीरामपुर के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे रमेश मिश्रा पुत्र त्रिवेणी मिश्रा, सत्यम मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा, महिमा पुत्री रमेश मिश्रा निवासी मिश्रौली थाना उभांव तथा मुकेश पाण्डेय निवासी बहरामपुर थाना मधुबन, जनपद मऊ उसके घर पहुंचे।
#आरोप है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडे तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में रविकान्त के शरीर में कई जगह चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
#पीड़ित ने घटना की तहरीर उभांव थाने में देकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।