राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी आज भीलवाड़ा दौरे पर
होटल द ग्रैंड वसानते में कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, शाम को जयपुर रवाना होंगे
भीलवाड़ा( महेंद्र नागोरी) राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) डॉ. अरुण चतुर्वेदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे अजमेर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे भीलवाड़ा पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान डॉ. चतुर्वेदी पांसल चौराहा स्थित होटल द ग्रैंड वसानते में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 7 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।