शामली में सिंगर अंकित बालियान के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी!
शामली में गायक अंकित बालियान के परिवार को सोशल मीडिया के जरिए गंभीर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से परिवार को धमकी भरे संदेश भेजे गए, जिनमें उन्हें बम से उड़ाने जैसी धमकी दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान करने और उनके पीछे मौजूद लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
अब देखना होगा कि जांच में इन फर्जी सोशल मीडिया आईडी के पीछे कौन लोग सामने आते हैं।
#Shamli #AnkitBaliyan #ShamliPolice #SocialMediaThreat #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews