Public App Logo
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधोंरोपण अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय, हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान रासेयो स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। स्वयंसेवकों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, प्रकृति प्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के इस प्रयास से महाविद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ का संदेश भी प्रसारित हुआ। इस दौरान समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे। - Harda News