Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand

गाजियाबाद जैसी घटनाओं पर सख्ती जरूरी, कट्टरपंथी मानसिकता पर भी हो कार्रवाई : आलोक कुमार राजसमंद, 2 जून। आलोक कुमार ने गाजियाबाद में नाबालिग हिंदू युवक सूर्य चौहान की हत्या समेत हाल के वर्षों में सामने आई कई हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं केवल सामान्य अपराध नहीं हैं, बल्कि समाज में बढ़ रही कट्टरपंथी और हिंसक मानसिकता का संकेत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और समाज को मिलकर ऐसी प्रवृत्तियों पर प्रभावी रोक लगानी होगी। राजसमंद में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गाजियाबाद, दिल्ली, उदयपुर और महाराष्ट्र की कुछ घटनाओं में धार्मिक पहचान के आधार पर हिंसा और वैमनस्य की समान प्रवृत्ति दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और सामाजिक संबंधों तक में यदि कट्टरता प्रवेश कर जाए तो यह पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिंसा, आतंक और कट्टरवाद का आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि ऐसी सोच को वैचारिक समर्थन देने वालों पर भी सामाजिक और कानूनी स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में तथाकथित सेक्युलर समूह, मानवाधिकार संगठन और कुछ राजनीतिक दल चयनात्मक प्रतिक्रिया देते हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने सभी धार्मिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और सरकारों से हिंसक मानसिकता के खिलाफ एकजुट होकर स्पष्ट रुख अपनाने की अपील की। आलोक कुमार ने हिंदू समाज से संगठित, सजग और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शांति और सद्भाव तभी सुरक्षित रह सकते हैं जब समाज हिंसा करने वालों के साथ-साथ उनके समर्थकों और मौन दर्शकों को भी जवाबदेह ठहराए। इस दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार से राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की मांग भी की। साथ ही केंद्र सरकार से अनुसूचित जनजाति वर्ग में धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर वर्तमान प्रावधानों की समीक्षा करने का आग्रह किया।

Badgaon, Udaipur | Jun 2, 2026

MORE NEWS

जय जगन्नाथ!🙏आज बुधवार दिनांक 03 जून को श्री जगन्नाथ मंदिर में पतित-पावन के दर्शन करें।

जय जगन्नाथ!🙏आज बुधवार दिनांक 03 जून को श्री जगन्नाथ मंदिर में पतित-पावन के दर्शन करें।

Badgaon, Udaipur | Jun 3, 2026

*जिला कलक्टर ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

सलूंबर, 02 जून। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने मंगलवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम भई खेल मैदान के लिए प्रस्तावित स्थान का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने सरनी नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने "क्लीन सरनी, ग्रीन सलूंबर" अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों में गति लाने पर जोर दिया।

इसके बाद जिला कलक्टर ने प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

*जिला कलक्टर ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* सलूंबर, 02 जून। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने मंगलवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम भई खेल मैदान के लिए प्रस्तावित स्थान का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने सरनी नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने "क्लीन सरनी, ग्रीन सलूंबर" अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों में गति लाने पर जोर दिया। इसके बाद जिला कलक्टर ने प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Badgaon, Udaipur | Jun 3, 2026

Udaipur के जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में बवाल के गीतांजलि हॉस्पिटल में एक बार फिर हुआ बवाल शुरू!#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Udaipur के जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में बवाल के गीतांजलि हॉस्पिटल में एक बार फिर हुआ बवाल शुरू!#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Badgaon, Udaipur | Jun 2, 2026

सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर में गुप्त स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 300 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी की गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 02 जून 2026। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की विरुद्ध बड़ी कार्रवाई  करते हुए एक टाटा ट्रक में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के भीतर बनाई गई गुप्त स्कीम का पर्दाफाश किया है। ट्रांसफार्मर में छिपाकर परिवहन की जा रही लगभग 300 पेटी अवैध किंगफिशर बीयर बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

    जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध चितौडगढ़ जिले में कार्यवाही जारी है।  जिले के समस्त थानाधिकारीयों को जिरो टोलरेन्स की नीति अपनाने के आदेश जारी कर रखे है इसी अभियान के तहत थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के एएसआई राजेन्द्रसिंह को जरीये मुखबीर सुचना मिली की एक टाटा ट्रक जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई है जो निम्बाहेडा की तरफ से छोटीसादडी, प्रतापगढ़ होता हुआ गुजरात की तरफ जायेगा यदि उक्त ट्रक को तुरन्त चैक किया जावे तो भारी मात्रा में अवैध शराब पकड में आ सकती है एवं देरी करने पर ट्रक चालक द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब से ट्रक को ले जा कर अवैध अंग्रेजी शराब बेच खुर्द बुर्द कर देगा। इस पर टीम द्वारा तुरन्त उक्त ट्रक को नरसिंहगढ टोल पर रुकवाया जाकर चैक किया तो ट्रक के अन्दर रखे विघुत ट्रांसफार्मर में स्कीम बनाकर अवैध रुप से 300 पेटी शराब (7200 किंगफिशर केन प्रत्येक 500 एमएल) को व टाटा ट्रक को जप्त किया जाकर चालक गंगाराम पिता मोतीलाल मीणा उम्र 28 साल निवासी हिरीवाली थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उक्त अवैध शराब तस्करी से जुडे तस्करों का पता लगाने में जुटी है। 
तरिका वारदात:- तस्कारों द्वारा योजनाबद्व तरीके से टाटा ट्रक में एक विघुत ट्रांसफार्मर को रखकर उसमें स्कीम बना रखी है ताकी अवैध शराब की तस्करी करने में आसानी रहे।
गठित टीम:- एसआई  सुरेश चन्द्र, एएसआई राजेन्द्रसिंह, कानि .सुर्यभानसिंह, सुरेशकुमार , बाबुलाल, आशीष,कृष्णकुमार।

सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर में गुप्त स्कीम बनाकर ले जाई जा रही 300 पेटी अवैध बीयर सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी की गिरफ्तार चित्तौड़गढ़, 02 जून 2026। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा ट्रक में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के भीतर बनाई गई गुप्त स्कीम का पर्दाफाश किया है। ट्रांसफार्मर में छिपाकर परिवहन की जा रही लगभग 300 पेटी अवैध किंगफिशर बीयर बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध चितौडगढ़ जिले में कार्यवाही जारी है। जिले के समस्त थानाधिकारीयों को जिरो टोलरेन्स की नीति अपनाने के आदेश जारी कर रखे है इसी अभियान के तहत थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के एएसआई राजेन्द्रसिंह को जरीये मुखबीर सुचना मिली की एक टाटा ट्रक जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई है जो निम्बाहेडा की तरफ से छोटीसादडी, प्रतापगढ़ होता हुआ गुजरात की तरफ जायेगा यदि उक्त ट्रक को तुरन्त चैक किया जावे तो भारी मात्रा में अवैध शराब पकड में आ सकती है एवं देरी करने पर ट्रक चालक द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब से ट्रक को ले जा कर अवैध अंग्रेजी शराब बेच खुर्द बुर्द कर देगा। इस पर टीम द्वारा तुरन्त उक्त ट्रक को नरसिंहगढ टोल पर रुकवाया जाकर चैक किया तो ट्रक के अन्दर रखे विघुत ट्रांसफार्मर में स्कीम बनाकर अवैध रुप से 300 पेटी शराब (7200 किंगफिशर केन प्रत्येक 500 एमएल) को व टाटा ट्रक को जप्त किया जाकर चालक गंगाराम पिता मोतीलाल मीणा उम्र 28 साल निवासी हिरीवाली थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उक्त अवैध शराब तस्करी से जुडे तस्करों का पता लगाने में जुटी है। तरिका वारदात:- तस्कारों द्वारा योजनाबद्व तरीके से टाटा ट्रक में एक विघुत ट्रांसफार्मर को रखकर उसमें स्कीम बना रखी है ताकी अवैध शराब की तस्करी करने में आसानी रहे। गठित टीम:- एसआई सुरेश चन्द्र, एएसआई राजेन्द्रसिंह, कानि .सुर्यभानसिंह, सुरेशकुमार , बाबुलाल, आशीष,कृष्णकुमार।

Badgaon, Udaipur | Jun 2, 2026

'संगठन सृजन अभियान' के अंतर्गत पीसीसी द्वारा आयोजित शिविर के दिशा निर्देशों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न।

उदयपुर। 2 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अजमेर के पुष्कर में पिछले दस दिन तक राजस्थान के पचास जिलाध्यक्षों के आवासीय शिविर के समापन बाद आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं शिविर में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना को लेकर विस्तृत चर्चा करी।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया की पीसीसी द्वारा अजमेर के पुष्कर में दस दिन चले आवासीय शिविर में एआईसीसी एवं पीसीसी द्वारा जिले में बूथ स्तर तक संगठन को ओर मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिनमें मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर प्रति माह बैठक कर संबंधित मंडल एवं ब्लॉक की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से पीसीसी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी की लगातार तीन बैठक अथवा धरना-प्रदर्शन में बिना किसी ठोस कारण नहीं आने वाले संबंधित विधायक एवं विधायक प्रत्याशियों, पीसीसी पदाधिकारियों के नाम भी पीसीसी को अवगत करवाए जाएगे।साथ ही प्रत्येक माह में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कर जिले की विस्तृत रिपोर्ट पीसीसी को भिजवाई जायेगी। साथ ही संगठन की निरंतर बैठकों, धरना-प्रदर्शन में भाग लेने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की जानकारी भी समय-समय पर पीसीसी को भिजवाई जा सके। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के स्पष्ट दिशा निर्देश है कि संगठन में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को ही आने वाले समय में आगे बढ़ाया जाएगा।
मीणा ने इस सम्बन्ध में सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश जारी कर प्रत्येक माह में एक बैठक मंडल स्तर तक करने की बात भी कही। साथ ही आने वाले समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आवासीय शिविर लगाये जाने की बात कही।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, अर्जुन मेनारिया, डॉ संजीव राजपुरोहित, दिनेश औदिच्य, रूप लाल सालवी, मोदी राम प्रजापत, विजयराज सिंह शक्तावत, लालू राम भजात, शम्भु सिंह चुण्डावत, निमेष नेमा, महेंद्र डामोर आदि पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिनेश औदिच्य
मीडिया प्रभारी
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी

'संगठन सृजन अभियान' के अंतर्गत पीसीसी द्वारा आयोजित शिविर के दिशा निर्देशों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न। उदयपुर। 2 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अजमेर के पुष्कर में पिछले दस दिन तक राजस्थान के पचास जिलाध्यक्षों के आवासीय शिविर के समापन बाद आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं शिविर में दिए गए दिशा निर्देशों की पालना को लेकर विस्तृत चर्चा करी।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया की पीसीसी द्वारा अजमेर के पुष्कर में दस दिन चले आवासीय शिविर में एआईसीसी एवं पीसीसी द्वारा जिले में बूथ स्तर तक संगठन को ओर मजबूत करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिनमें मंडल एवं ब्लॉक स्तर पर प्रति माह बैठक कर संबंधित मंडल एवं ब्लॉक की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से पीसीसी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी की लगातार तीन बैठक अथवा धरना-प्रदर्शन में बिना किसी ठोस कारण नहीं आने वाले संबंधित विधायक एवं विधायक प्रत्याशियों, पीसीसी पदाधिकारियों के नाम भी पीसीसी को अवगत करवाए जाएगे।साथ ही प्रत्येक माह में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कर जिले की विस्तृत रिपोर्ट पीसीसी को भिजवाई जायेगी। साथ ही संगठन की निरंतर बैठकों, धरना-प्रदर्शन में भाग लेने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की जानकारी भी समय-समय पर पीसीसी को भिजवाई जा सके। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के स्पष्ट दिशा निर्देश है कि संगठन में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को ही आने वाले समय में आगे बढ़ाया जाएगा। मीणा ने इस सम्बन्ध में सभी ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देश जारी कर प्रत्येक माह में एक बैठक मंडल स्तर तक करने की बात भी कही। साथ ही आने वाले समय में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आवासीय शिविर लगाये जाने की बात कही। बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, अर्जुन मेनारिया, डॉ संजीव राजपुरोहित, दिनेश औदिच्य, रूप लाल सालवी, मोदी राम प्रजापत, विजयराज सिंह शक्तावत, लालू राम भजात, शम्भु सिंह चुण्डावत, निमेष नेमा, महेंद्र डामोर आदि पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिनेश औदिच्य मीडिया प्रभारी उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी

Badgaon, Udaipur | Jun 2, 2026