राजेन्द्र मार्ग स्कूल में 51 प्रतिभाओं का सम्मान
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया गया। उद्यमी गोविन्द सोडानी सहित अतिथियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
NSS, NCC व स्काउट विद्यार्थियों ने ध्वजाभिवादन किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय ने 51 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया। आगामी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक राजेश कुमार शर्मा का भी विद्यालय परिवार ने अभिनंदन किया। स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं पर प्रकाश डाला गया।