गोपालगंज: विशंभरपुर थाना क्षेत्र के भठवां–सिपाया मुख्य मार्ग पर बलिवन सागर गांव के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक सहित दो लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।