प्रयागराज में बड़ा खुलासा, जमीन के अंदर नीले ड्रमों में छिपाए गए 5 करोड़ कैश, पुलिस ने मारा छापा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक शख्स के घर पर छापेमारी कर जमीन के अंदर गाड़कर रखे गए तीन नीले ड्रमों से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बरामद की गई कुल रकम करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 500-500 रुपए की गड्डियों को कपड़े में लपेटकर ड्रमों के भीतर सुरक्षित रखा गया था। यह पूरी कार्रवाई प्रयागराज से करीब 32 किलोमीटर दूर नवाबगंज इलाके के बरईपुर गांव में की गई।