भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पहली बार बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से बड़ा बयान सामने आया है.
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार ने स्वीकार किया है कि शुरुआती कार्रवाई के दौरान शाहपुर पुलिस से बड़ी चूक हुई थी और भरत तिवारी को सही तरीके से हैंडल नहीं किया जा सका. उन्होंने बताया कि मामले की कई स्तरों पर जांच चल रही है और सभी आरोपों की निष्पक्ष पड़ताल की जाएगी.
Kahara, Saharsa | Jun 22, 2026