Public App Logo
14 से 17 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि पौड़ी, चंपावत, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 अगस्त को प्रदेशभर में येलो अलर्ट रहेगा। 16 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट तथा 17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। प्रशासन ने संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। #उत्तराखंड #मौसमअलर्ट #भारीबारिश #UttarakhandWeather - Uttarakhand News