
बड़ा मलहरा की बेटी करीना अहिरवार ने प्रदेश स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान
बड़ा मलहरा। नगर के सीएम राइज शासकीय सांदीपनि विद्यालय की छात्रा करीना अहिरवार ने राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी-संगोष्ठी में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर बड़ा मलहरा का नाम रोशन किया है। करीना ने सागर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री ने करीना को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ नगर में भी खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा की सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन को दिया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल प्रजापति, बीआरसी प्रमोद राजपूत, विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी और प्रधानाध्यापक भरत लाल असाटी सहित शिक्षकों ने करीना को बधाई दी। नगरवासियों ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
#BadaMalhara #KarinaAhirwar #ProudDaughter #StateLevelCompetition #SecondPosition #CMRiseSchool #SandipaniSchool #ScienceExhibition #MathematicsExhibition #EnvironmentalScience #SocialScience #SagarDivision #Education #Chhatarpur #Bundelkhand #MPCGExpress